बेसन लड्डू...

क्या चाहिए:

२.१/२ कप बेसन,१/३ कप देसी घी और १/३ कप बूरा |

ऐसे बनाएँ :

मोटे तले वाली कढाही में देसी घी व बेसन डालकर धीमी आंच पर भून लें |हाथ  लगातार चलाती रहें |जब बेसन हलके सुनहरे रंग का होने लगे साथ ही खुशबू  भी आने लगे तों कढाही को गैस से उतार लें |५-७ मिनट रुक कर इसमें बूरा (पीसी छिनी )डालकर अच्छी तरह मिलाएं |तैयार मिश्रण से मध्यम आकार के लडू  बनाएँ |भोग के लिए लडू  तैयार हैं |

No comments:

Post a Comment