प्याज की कचोरी...


सामग्री:
एक कटोरी मैदा,स्वादानुसार नमक,३ बड़े चम्मच तेल|
भरावन:
१ प्याज व बड़ी इलाइची,१/२ कटोरी भीगी उरद दाल,२ हरी मिर्च व कुटी लौंग,१ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर,साबुत धनिया,सौंफ व भुने जीरेका पावडर,७-८ कालीमिर्च,छोटा चम्मच अनारदाना पावडर,१ चुटकी हिंग,१/२ छोटा चम्मच जीरा,२ छोटे चम्मच भुना बेसन,थोडा सा बारीक कटा हरा धनिया और तलने के लिए तेल|
विधि:
दाल का पानी निथारें|मैदा में मोयन,नमक डालकर गुंधे|पैन में २ चम्मच तेल गर्म करें|जीरा,इलाइची,सौंफ,हिंग,लौंग,काली मिर्च, डालें|इसमें प्याज हरी मिर्च डालकर पकायें|अब दाल व नमक डालें
१/२ कटोरी पानी डालकर ढंक दें|दाल गलने पर जीरा पावडर,बेसन व अनारदाना डालकर मिलाएं|तैयार मिश्रण भरकर कचोरियाँ बेलें व तल लें|

No comments:

Post a Comment