सूप बनाने के लिए...


सर्दी के मौसम में गर्मा गर्म सूप आपको और आपके परिवार को स्वस्थ बनाये रखने में मददगार हो सकती हैं|लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होगा|
  • सूप बनाते समय पानी के स्थान पर वेजिटेबल स्टॉक का प्रयोग करें,सूप ज्यादा पौष्टिक व स्वादिष्ट बनेगा|
  • सूप का सही स्वाद लाने के लिए हमेशा ताजे स्टॉक व ताज़ी सब्जियों का प्रयोग करें|
  • सूप को गाढ़ा बनाना चाहती हैं,तो बनाते समय सूप में भुना हुआ मैदा,बेसन या कॉर्न फ्लोर डालें|
  • यदि नमक ज्यादा हो तो,सूप में आलू के टुकड़े डालकर दो चार मिनट तक उबालें|इसके बाद आलू के टुकड़े को अलग कर दें|स्वाद सामान्य हो जायेगा|
  • सर्व करते समय सूप को ब्रेड क्रम्बस ,क्रीम,पनीर या चीज़ से सजा सकती हैं|

No comments:

Post a Comment