कड़ी पत्ते की चटनी...

क्या चाहिए:
एक कटोरी कड़ी पत्ता, दो बड़े चम्मच उरद की दाल,दो बड़ा चम्मच सरसों का तेल,/ छोटा चम्मच राई,/ छोटा चम्मच हिंग,दो छोटा चम्मच साफ़ की हुई इमली,- हरी या लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक|
इस तरह बनाएं:
इमली को भिगो दें|लगभग आधे घटे बाद उसे साफ़ पानी में डालकर मसल लें|और रेशे अलग कर लें|अब कडाही में तेल गर्म करें| गर्म तेल में राई और उरद की दाल सुनहरी होने तक भुने|अब कड़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें| धीमी आंच पर भुनती रहें| अब इमली का पानी डालें| इस मिश्रण को पीसकर स्वादानुसार नमक मिला लें| स्वादिष्ट चटनी तैयार है|

No comments:

Post a Comment