पाचक चटनियां...




  • अदरक कि चटनी:


सामग्री:


अदरक ५०० ग्राम,दूध ४०० ग्राम,घी १०० ग्राम,लाल मिर्च व हल्दी एक- एक छोटा चम्मच ,गर्म मसाला व जीरा एक-एक छोटा चम्मच,नमक स्वादानुसार,धनिया पाउडर दो छोटे चम्मच,हिंग थोड़ी सी |

विधि :

अदरक को छीलकर बारिक पिस लें | बर्तन में घी गर्म करके हिंग व जीरे का छोंक लगाकर अदरक अच्छी तरह भुनने के बाद उसमे मिर्च,धनिया व हल्दी तथा दूध डालकर पकाएं |गाढ़ा होने पर नमक व गर्म मसाला डालकर आग से उतार लें |यह चटनी बहुत पाचक होती है |

  • लहसुन कि चटनी...


सामग्री:

लहसुन ५०० ग्राम.दूध ५०० ग्राम,घी १०० ग्राम,लाल मिर्च व हल्दी एक-एक छोटा चम्मच,गर्म मसाला,व जीरा एक-एक छोटा चम्मच,नमक स्वादानुसार,धनिया पाउडर दो छोटे चम्मच,हिंग थोड़ी सी |

विधि:

लहसुन कि कलियों को छीलकर,पीसकर घी में हिंग व जीरे का छोंक लगाकर लाल होने तक भूनिये |इसके बाद उसमे लाल मिर्च,हल्दी,धनिया डालकर भुने | फिर दूध डालकर रस गाढ़ा होने तक भून लें और नमक तथा गर्म मसाला डालकर उतार लें |यह चटनी गैस कि बीमारी में औषधि का कार्य करती है |


  • उबले हुए आम कि चटनी:


सामग्री :

८ कड़ी गुठली के आम,नमक १ बड़ा चम्मच,चीनी १ प्याला ,लाल मिर्च ४-५,५ ग्राम पंच्फोड़न |

विधि :

आम को धोकर उबालें |उसका गुदा निकालें |अब किसी बड़े बर्तन में गुदे के साथ नमक,चीनी डाल कर आंच पर च्दायें |और चलाती रहें |जब मिश्रण काफी गाड़ा हो जाए तब उसे उतारकर रखें |थोडा ठंडा होने पर मिर्च और पंच्फोड़न तवे में सुखा भून कर पिस कर इसमें मिलाएं | यह चटनी लगभग ३०दिन तक खराब नही होगी |



चावल को रखे उजले-उजले...

घर में अनाज का भंडारण हम सभी करते हैं |इनमे गेंहू और दालें,तों आसानी से सहेज लिए जाते हैं,लेकिन चावलों को कीड़ों के प्रकोप से बचा पाना जरा मुश्किल; होता है |आजमाए कुछ उपाय,जिनसे चावल रहें सुरक्षित...
  • चावल के बीच-बीच में नमक कि डली डाल दें | इससे  सालभर खराब नहीं होंगे |
  • चावल में नीम या मेथी कि सुखी पत्तियां मिलाकर  भी रख सकते हैं |
  • रातभर के लिए चावल को ओस में रख दें | सुबह छानकर डिब्बे में भर लें |इसके बाद न खराब होंगे और न कभी उसमे कीड़े लगेंगे |
  • चावल में अरंडी का तेल चुपड़कर रखें | सालों साल चावल खराब नहीं होंगे |
  • थोडा सा खाने वाला चुना चावल में डालें और अच्छी तरह मिलाकर  एक डिब्बे में भर दें |चावल खराब नहीं होंगे |
  • हल्दी पाउडर कि कुछ छोटी छोटी पोटलियाँ बना लें |इन्हें चावलों के बीच-बीच रख दें |
  • करेले के सूखे छिलके चावल में मिलाकर रखें | कीड़े नही लगेंगे |
  • बरसात के दिनों में चावल के डिब्बे में स्याही सोखता रख दें | इससे चावल सिलते नहीं हैं |ये पेपर किसी भी स्टेशनरी कि दूकान में आसानी से मिल जायेगा |

फटे दूध के कोफ्ते...

क्या चाहिए:

१ लीटर दूध,२ निम्बू,१ बड़ा चम्मच बेसन,स्वादानुसार नमक |

ग्रेवी के लिए :

१/२ छोटा चम्मच राइ व जीरा ,१५०ग्रम प्याज,२०० ग्राम टमाटर,२० ग्राम अदरक,१० ग्राम लहसुन ,डेढ़ चम्मच गर्म मसाला व लाल मिर्च पाउडर,२-३ हरी मिर्च,३ चम्मच धनिया पाउडर,१चम्म्च सौंफ,स्वादानुसार नमक,३ बड़े चम्मच तेल और थोडा सा बारिक कटा धनिया |

कैसे बनाएँ :

उबलते दूध में निम्बू रस डालें |फटे दूध को छानकर अलग कर लें |बचे हुए गाढे भाग में बेसन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं |इसकी छोटी- छोटी गोलियाँ बना लें |एक कडाही में तेल गर्म करें |इसमें गोलियाँ डालकर सुनहरी होने तक तल  लें |प्याज,टमाटर,अदरक,लहसुन,हरी मिर्च को बारिक पिस लें |कडाही में जरा सा तेल डालकर चटकाएं |अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भुने |सुनहरा होने पर प्याज डालकर भुने |शेष मसाले डालकर पकाएं |जब मिश्रण कडाही छोड़ने लगे ,तों इसमें एक गिलास पानी डालकर गाढ़ा होने तक पकाए |ग्रेवी तैयार  है |इसमें कोफ्ते डालें |और बारिक कटे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें |



चीज नान

क्या चाहिए:


१/२ लीटर फटा हुआ दूध,२५० ग्राम मैदा,स्वादानुसार नमक,१/२ छोटा चम्मच फ्रेश खमीर ,१ बड़ा चम्मच बारिक कटा हरा  धनिया और आवश्यकतानुसार मकखन |

कैसे बनाएँ :

फटे दूध को महीन कपड़े से छान कर पानी व पनीर अलग कर लें,अन इसमें से आधा कप पानी गुनगुना करें |इसमें खमीर व १ चम्मच मैदा डालकर मिलाएं |पन्द्रह मिनट बाद तैयार मैदे में नमक,शेष मैदा और बचा हुआ पनीर का पानी डालकर नरम गूंध लें |इसे गीले कपड़े से ढककर  दो घंटे के लिए रख दें,फिर इसकी लोइयां बनाएँ |हर लोई के बीच पनीर भरकर नान कि तरह बेले |नान को चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे में रखकर प्रिहितेड ओवन में सुनहरे धब्बे पड़ने तक बेक करें |गर्म-गर्म नान पर मकखन चुपड़े और बारिक कटे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें |

फटे दूध से भी बढ़ जायेगा स्वाद,...




  • फटे दूध का पानी अलग करें | इस पानी से आटा गुंधे |इसकी रोटियां,पूरी,या परोंठे मुलायम बनेगे |
  • जरा से तेल में लहसुन व प्याज डालकर भून लें |इसमें फटे दूध का छेना,जरा सा लाल मिर्च पाउडर,स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं |मिश्रण को दो मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें |तैयार मिश्रण भरकर पनीर के परोंठे बना सकती है |
  • नमकीन या मीठे रूप में फटे दूध के छेने को सेंडविच बनाने के लिए भी इस्तेंमाल कर सकती हैं |
  • बारिक कटा प्याज,धनिया,मिर्च,मटर,गाजर आदि सब्जियां और फटे दूध का छेना एकसार करें 
    |इसमें आवश्यकतानुसार बेसन,नमक,चाट मसाला डालें |तैयार मिश्रण के कटलेट बनाएँ |
  • मिक्स वेज भजिया बनाते समय भी फटे दूध का छेना इस्तेमाल कर सकती हैं|
  • कोई भी सब्जी बनाते समय फटे दूध का छेना वाला भाग डालकर अची तरह भून लें |सब्जी का स्वाद बाद जायेगा |
  • दूध फटने के बाद तुरंत प्रयोग में लाएं,क्यूंकि ज्यादा देर करने पर इसका स्वाद खराब हो जायेगा |

पकाने के बाद सब्जियों कि रंगत बरकरार रखें...

कुछ तरीकों  को अपना कर पकने के बाद भी सब्जियों कि रंगत बरकरार रखी जा सकती है|

  • बैंगन को काटकर १०-१५ मिनट तक खाने के सोडे के पानी में भिगोकर रखें,फिर धोकर पकाएं |बैंगन का रंग जैसे का तैसा रहेगा |
  • पत्तागोभी कि सब्जी बनाते समय उसमे १ चम्मच दूध डाल दें |पत्तागोभी का रंग नहीं बदलेगा |
  • मटर बनाने से पहले उसमे कुछ बूँद सिरका डाल दें |पकने के बाद भी मटर हरे रहेंगे |
  • छिले या कटे हुए सेब का रंग आमतौर पर काला  पड़ जाता है |सेब को काटकर नमक  के पानी में रखें या उसके टुकड़ों पर निम्बू का रस लगा दें |रंग नहीं बदलेगा |
  • कच्चे केलों को काटने के बाद उन पर १ चम्मच नमक व हल्दी बुरक दें |इससे केले का रंग काला  नहीं पडेगा |
  • भिन्डी,परवल,करेले व मटर  कि सब्जी बनाते समय सब्जी में चुटकीभर शक्कर डाल दें |इनकी प्राकृतिक रंगत बनी रहेगी  |
  • गोभी कि महक पसंद नहीं,तों पकाते समय इसमें थोड़ी ब्रेड का चुरा डाल दें |महक दूर हो जायेगी |फूलगोभी कि सब्जी बनाते समय उसमे १ चम्मच निम्बू का रस डालें |गोभी के टुकड़ों का रंग एकदम सफेद रहेगा |
  • कटे हुए आलूयों को कालेपन से बचाने के लिए इन्हें भिगोकर फ्रिज में रख दें |सप्ताहभर बाद भी आलों का रंग ज्यों का त्यों बना रहेगा |आलूयों  को जल्दी उबालने के लिए आलूयों को एक तरफ से छिल के उबालें और  जल्दी छिलने के लिए गर्म पानी निथारकर इन्हें ठन्डे पानी में भिगो दें |

वेज मोमोज...

क्या चाहिए :

खोल के लिए-१/२ कप मैदा,१/४ छोटा चम्मच नामक और २ छोटे चम्मच तेल |
भरवां के लिए -२ कप किसी पत्ता गोभी,१/४ कप किसी गाजर,३ छोटे चम्मच तेल और स्वादानुसार नामक,सिरका व सोया सोस |
चटनी के लिए-१ छोटा चम्मच तेल व सिरका,२ टमाटर,१ इंच अदरक का टुकड़ा,१२ कलियाँ लहसुन,६-७ सुखी लाल मिर्च |
ऐसे बनाएँ-खोल कि सामग्री एकसार करें |इसमें आवशयकतानुसार पानी डालकर आटा गूंध लें |
कडाही में तेल गर्म करें |इसमें पत्तागोभी और गाजर डालकर पकाएं |अब इसमें नामक,सोया सोस ओए सिरका डालकर एकसार करें|तैयार भरावन ठंडा होने दें |तैयार आटे कि छोटी छोटी पूडियां बेलें |प्रत्येक में भरावन भरकर मोमोज का आकार दें |तैयार मोमोज भाप में पका लें |

टमाटर कि चटनी 

टमाटर उबालें,फिर इन्हें छिलकर काट लें |मिक्सी के जार  में उबाले टमाटर,१ इंच अदरक,लहसुन व सुखी लाल मिर्च डालकर पिस लें |एक कडाही में जरा सा तेल गर्म करें |इसमें तैयार चटनी डालकर पकाएं |स्वादानुसार नमक व सिरका भी डालें |चटनी तैयार है |